सचिवालय घेराव के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज,

    सचिवालय घेराव के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज,

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड प्रदेश भाजपा के द्वारा हेमन्त हटाओ झारखंड बचाओ , कार्यक्रम के तहत सचिवालय घेराव करने निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन के साथ हिंसक झड़प  हो गई , रांची जिला प्रशासन के द्वारा एहतियातन लगाए गए धारा 144 और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की गई.  बैरिकेडिंग को हजारों हजार की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जबरन ध्वस्त करने से रोकने के लिए पुलिस ने उन पर वाटर कैनन की बौछार की. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उग्र हो गई और पुलिस प्रशासन की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया गया. लगातार भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन की टीम पर पत्थरों और शीशे की बोतलों से हमला कर रहे . इस दौरान  प्रशिक्षु आईपीएस रितिक श्रीवास्तव , एसडीओ आलोक कुमार , सहित आधा दर्जन से ज्यादा जवान और पत्रकार चोटिल हो गए , स्थिति बिगड़ता देख पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए , फिर लाठीचार्ज शुरू कर दी गई जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया .

    कई जवान और कार्यकर्ता जख्मी 

    पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज में 60 से ज्यादा भाजपा नेता और कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं . माहौल थोड़ी देर शांत रहने  के बाद दुबारा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने  उग्र होकर पथराव करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद दोबारा से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा , करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होती रही , पूरे प्रदर्शन के दौरान लगभग 4 से 5 बार पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. 

    कई नेता पर FIR दर्ज 

    सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम पर किए गए पथराव , धारा 144 का उल्लंघन , सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर रांची के धुर्वा थाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , गोंडा सांसद निशिकांत दुबे , रांची सांसद संजय सेठ , चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उरांव , विधायक अमित मंडल , विधायक बिरंचि नारायण समेत 41 नामजद आरोपियों के अलावा 1,000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने राँची  सांसद संजय सेठ , राजसभा सांसद समीर उरांव ,विधायक बिरंचि नारायण , विधायक अमित मंडल सही तो लगभग 20 की संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया था जिन्हें देर शाम पीआर बोर्ड पर छोड़ा गया है. 

    भाजपा मनाएगी काला दिवस -दीपक प्रकाश 

    इधर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा की गई लाठीचार्ज से बौखलाए झारखंड भाजपा के अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में पुलिस प्रशासन की टीम ने लाठीचार्ज बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने का काम किया है , आज यानी 12 अप्रैल को भाजपा पूरे प्रदेश में काला दिवस के रूप में मनाएगी. सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा. वही झारखंड भाजपा प्रभारी सह सांसद लक्ष्मी बाजपेई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की बैरिकेडिंग नहीं बल्कि हेमंत सरकार के गुमान को तोड़ा है. 

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news