रघुवर दास का  हैप्पीवाला बर्थ डे, आवास पर बधाई देनेवालों का लगा तांता

    रघुवर दास का  हैप्पीवाला बर्थ डे, आवास पर बधाई देनेवालों का लगा तांता

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का जन्मदिन है. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.  सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास लगा हुआ है. लोग पहुंचकर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे है.  कई नेताओं ने उन्हें पौधा दिया. तो कई लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

    रघुवर दास ने जन्मदिन पर लगाया पौधा 

    इस मौके पर रघुवर दास ने पौधा रोपण भी किया. उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील है कि अपने जन्मदिन पर पौधा लगाएं. इसको लेकर उन्होंने भी अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया. बीजेपी नेताओं ने कहा कि रघुवर दास शुरु से ही गरीब लोगो और पर्यावरण को लेकर काम करते आये है. 

    सब ने की लंबी उम्र की कामना

    नेताओं ने भी रघुवर दास को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की. वहीं ब्लेड मैन के रूप में मशहूर अखिलेश चौधरी ने अग्र और चंदन का पौधा दिया.  पौधों को रघुवर दास ने अपने घर के बगीचे में लगा दिया.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 



    Related News