Good news: झारखंड के गोड्डा से नई ट्रेन पांच अगस्त से, झारखंड -बिहार पर्यटन स्थलों पर पहुंचना होगा आसान

    Dhanbad, Jharkhand
    Good news: झारखंड के गोड्डा से नई ट्रेन पांच अगस्त से, झारखंड -बिहार पर्यटन स्थलों पर पहुंचना होगा आसान

    धनबाद(DHANBAD):  संथाल के लिए अच्छी खबर. देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के बीच  एक नई ट्रेन 19604/19603 दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.  इसका नियमित परिचालन दौराई से 03.08.2025 से प्रत्येक रविवार को तथा गोड्डा से 05.08.2025 से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा.  इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.  

    गाड़ी सं. 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस दौराई से प्रत्येक रविवार को 15.30 बजे खुलकर 23.05 बजे दिल्ली तथा सोमवार को 10.30 बजे डीडीयू, 11.24 बजे भभुआ रोड, 12.02 बजे सासाराम,  12.22 बजे डेहरी ऑन सोन, 13.55 बजे गया, 14.55 बजे तिलैया, 15.13 बजे नवादा,  15.50 बजे शेखपुरा, 16.55 बजे किउल, 18.50 बजे झाझा, 19.42 बजे जसीडीह, 19.55 बजे देवघर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी.  

    वापसी में, गाड़ी सं. 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे खुलकर 06.18 बजे देवघर, 06.36 बजे जसीडीह, 08.10 बजे झाझा, 08.53 बजे किउल, 09.28 बजे शेखपुरा, 10.13 बजे नवादा, 10.35 बजे तिलैया, 13.20 बजे गया, 14.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 14.54 बजे सासाराम, 15.35 बजे भभुआ रोड, 17.00 बजे डीडीयू, बुधवार को 08.15 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 17.20 बजे दौराई पहुंचेगी. 

    यह नई ट्रेन पूर्वी भारत के झारखंड और बिहार को पश्चिमी भारत के राजस्थान से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.  इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड एवं बिहार के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देवघर, गया आदि तक पहुंचना आसान हो जाएगा.  यह सेवा मार्ग पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद करेगी, जिससे स्थानीय व्यवसायों, पर्यटन और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापार को लाभ होगा.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news