Dhanbad: सोमवार से लापता चौथी क्लॉस के बच्चे का शव मंगलवार को कैसे तालाब से बरामद हुआ ,पढ़िए

    Dhanbad: सोमवार से लापता चौथी क्लॉस के बच्चे का शव मंगलवार को कैसे तालाब से बरामद हुआ ,पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): परिवार के लोग रात भर खोजते रहे, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला.  मंगलवार को सुबह एक तालाब में बच्चों की लाश तैरती हुई दिखी.  उसके बाद लोगों की भीड़ जुट  गई. लाश की पहचान की गई तो वह घर से लापता बच्चे की थी. यह बच्चा सोमवार की शाम से ही लापता था. मंगलवार को तालाब से बच्चे की लाश बरामद की गई. यह घटना निचितपुर  टाउनशिप की है. 

     मृतक की पहचान समीर अंसारी के रूप में की गई है.  बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही झाड़ियां के बीच मिले है.  वह तेतुलमारी  के स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था.  परिजनों के अनुसार वह सोमवार को स्कूल से लौटने के  बाद खेलने के लिए घर से निकला था.  वह देर शाम  शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. 

    पूरे क्षेत्र में खोजबीन की गई.  इधर, मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव  को पानी में तैरते हुए देखा.  सूचना मिलते ही सैकड़ो लोग जमा हो गए.  इसके बाद शव  की पहचान  की गई.  ईस्ट बसुरिया ओपी  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव  को कब्जे में लिया.  शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों  का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो