दिव्यांग जनों के लिए अच्छी खबर: आधार के लिए हर प्रखंडों में लगेगा विशेष शिविर,जानिए तिथियां

    कुछ दिव्यांग ऐसे भी हैं, जो आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है

    दिव्यांग जनों के लिए अच्छी खबर: आधार के लिए हर प्रखंडों में लगेगा विशेष शिविर,जानिए तिथियां

    धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त  आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलता है, के लिए प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

    इसकी जानकारी देते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी  अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें कुछ दिव्यांग ऐसे भी हैं, जो आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है.  इसलिए उपायुक्त के निर्देश पर उनके लिए प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में विशेष आधार शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। 

    निरसा प्रखंड में 10 अप्रैल 2026, बलियापुर में 11 अप्रैल, धनबाद प्रखंड में 13 अप्रैल, तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news