धनबाद(DHANBAD) | भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर दिवस के पहले दिन रविवार को झरिया में एक आकर्षक और अनोखा कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय कैलेंडर यानी नववर्ष को उचित सम्मान देने की मांग की. दरअसल, नए साल के दिन झरिया कोयलांचल में बच्चों ने रविवार को चिल्ड्रन पार्क के गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धा पूर्वक भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लिया। दर्शकों की संख्या भी कम नहीं थी.
यह अनोखा देशभक्ति से भरा कार्यक्रम झरिया स्थित सामाजिक संगठन – इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (INA) द्वारा आयोजित किया गया था. जिसका नेतृत्व पिनाकी रॉय ने किया। जिन्होंने पिछले कई सालों से भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर को भी राष्ट्रीय ध्वज या राष्ट्रीय गान की तरह सम्मान देने की मांग करते रहे हैं. सामाजिक संगठन 1999 से राष्ट्रवाद के उत्थान के लिए काम करने वाली झरिया की संस्था इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (INA) के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा, “अगर हमारी सरकार हमारे राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के लिए 10 घंटे का विशेष सत्र बुला सकती है, अगर सरकार हर घर में राष्ट्रीय झंडा फहराने के लिए विशेष दिन पर अभियान चला सकती है, तो फिर क्यों भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर दिवस को नजरअंदाज किया जा रहा हैं.
एक भी सरकारी कार्यक्रम या समाचार पत्रो में सरकारी विज्ञापन नहीं दिया जाता। हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि अब सरकार ध्यान दे अन्यथा नई पीढ़ी राष्ट्रीय मूल्यों के बारे में अनजान रहेगी। इस अवसर पर केंदुआ, झरिया और धनबाद के बच्चे वसंत ऋतु को चिह्नित करने के लिए पीला पहन कर शांतिनिकेतन शैली में रबिन्द्रनाथ टैगोर के गानों पर ओरे गृह वासी , खोल द्वार खोल जैसा दोल नृत्य किये। एक लंबा बैनर रख कर सामूहिक रूप से हर भारतवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम में पिनाकी रॉय के अलावा, INA की सदस्य मौसमी रॉय, सुमन कुमारी, मिलन बनर्जी, नंदनी पासवान, राधिका कुमारी और कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस के छात्र दुर्गा कुमारी, राजू कुमार, राजवीर कुमार, नंदिनी साव, मुस्कान कुमारी, वीर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, गुंजन कुमारी, राजवीर कुमार, दुर्गी कुमारी, नंदिनी कुमारी, चांदनी कुमारी, रोशन कुमार, अमित कुमार, धनराज कुमार, राहुल कुमार, चांदनी ठाकुर आदि मौजूद थे. कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हुआ.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


