टीएनपी डेस्क आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में करीब 1% की बढ़त देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट के बाद अब बाजार में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है.मार्च महीने के शुरुआत से अब तक सोना-चांदी लगभग 15% तक गिर चुके थे, इसलिए यह बढ़त एक रिकवरी के रूप में देखी जा रही है.
शुरुआती समय में सोना करीब 0.8% बढ़कर 4,544 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी 0.3% बढ़कर 4,573 डॉलर हो गया. चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है और यह 1.2% चढ़कर 70.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. इसके अलावा प्लैटिनम और पैलेडियम में भी हल्की तेजी देखी जा रही है.
इस बढ़त की सबसे बड़ी वजह डॉलर का कमजोर होना माना जा रहा है. जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोना-चांदी जैसे धातुओं की कीमत बढ़ जाती है. जबकि , विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि इस महीने कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखी गई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


