वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने गेट के गार्ड पर लगाया बदतमीजी का आरोप, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात

    वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने गेट के गार्ड पर लगाया बदतमीजी का आरोप, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित महिला कॉलेज की छात्राओं ने गेट पर तैनात गार्डो पर बदतमीजी का आरोप लगाया हैं. इसके साथ ही छात्राओं के परिजनों के साथ भी इन लोगों ने दुर्व्यवहार किया है. जिसके विरोध में शुक्रवार को छात्राओं और छात्र संगठन ने कॉलेज के गेट पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र संगठन और गार्ड के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.

    वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने गार्डो पर लगाया बदतमीजी का आरोप

    छात्राओं ने कॉलेज में तैनात गार्ड को हटाने की मांग की है. छात्र संगठन ने कॉलेज प्रबंधन पर भी छात्राओं को परेशान करने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि एडमिशन को लेकर छात्राएं घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं, उसके बावजूद भी किसी प्रकार का रिस्पांस छात्राओं को नहीं मिलता है. जिसको लेकर छात्राओं में काफी नाराजगी हैं. वहीं काफी देर के बाद प्रिंसिपल के समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news