प्रेमिका ने प्रेमी को मोबाइल पर मैसेज भेज कर ली आत्महत्या, जानिए उसने क्यों उठाया ऐसा कदम

    प्रेमिका ने प्रेमी को मोबाइल पर मैसेज भेज कर ली आत्महत्या, जानिए उसने क्यों उठाया ऐसा कदम

    लोहरदगा ( LOHARDAGA)   - लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र में एक युवती  राखी कुमारी का शव तालाब में मिला, इस संबंध में मृतक की चाचा ने बताया कि राखी कुमारी का प्रेम प्रसंग खलारी निवासी युवक रमेश मुंडा से पिछले छह माह से चल रहा था, इस संबंध में जब घर वालों को पता चला तो परिवार के सदस्यों ने इसे डांटने का कार्य किया, इस बात से नाराज़ युवती ने वाट्सएप पर अपने प्रेमी को आत्महत्या करने का संदेश देकर इस घटना को अंजाम देने का कार्य किया, परिवार के लोगों का कहना कि उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं है क्योंकि युवती ने पहले ही मोबाइल से मैसेज लिखकर अपने आत्महत्या करने की सूचना दे दी थी,सूचना मिलने के बाद कुडू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,शव का लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

     रिपोर्ट -  लोहरदगा ब्यूरो



    Related News