ट्रक लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार

    ट्रक लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार

    सरायकेला (SARAIKELA):  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि विगत 28 अगस्त को कपाली ओपी क्षेत्र के पूड़ीसिली के पास ट्रक ड्राइवर से लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसकी लिखित शिकायत कपाली पुलिस में की गई थी. मामले संज्ञान में आने के बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया. और छापेमारी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से कांड में प्रयुक्त हुई कार, 3 मोबाइल और 12000 रुपए  नगद बरामद किए हैं.

    स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता

    गिरफ्तार लुटेरों में भालू बासा से अविनाश जेना उर्फ अविनाश मोहंती, गम्हरिया थाना क्षेत्र से शशिकांत सिंह एवं बिरसा नगर थाना क्षेत्र से संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरना तीनों अपराधियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं इनका एक साथी अभी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है इस छापेमारी दल में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामनाथ बांनरा और कपाली ओपी और चांडिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news