कोयला तस्करी पर गिरिडीह सांसद का बड़ा बयान, चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा- ‘’पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा कोयले का काला खेल’’

    कोयला तस्करी पर गिरिडीह सांसद का बड़ा बयान, चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा- ‘’पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा कोयले का काला खेल’’

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने एकबार फिर कोयले के काले खेल पर अपनी आवाज बुलंद की है. कोयला तस्करी पर आजसू सांसद ने बयान देते हुए कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से दिन के उजाले में कोयले का काला खेल चल रहा है. संसद ने बोकारो परिसदन में मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि राज्य बड़े पदाधिकारी नाम पर ये तस्करी की जा रही है, जिसे माफिया अंजाम दे रहे हैं.

    सड़क पर उतरकर सरकार को दिखाएंगे आईना

    आजसू सांसद ने कहा स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के आने के बाद भी कोयला तस्करी पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो सड़क पर उतरकर सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे. उन्होंने इसे एक गंभीर मसला करार दिया, जिस पर कार्रवाई करने की गुजारिश की है. मालूम हो कि स्पेशल ब्रांच के अधीन काम करने वाले इंटेलिजेंस एसपी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सूचना मिली है कि बोकारो और रामगढ़ जिले से ललपनिया व मांडू के रास्ते भारी मात्रा में अवैध कोयला बड़े ट्रकों के जरिए हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में भेजा जा रहा है. जो 14 माइल में स्थित है.

    अभी रिपोर्ट में ये नहीं हुआ है खुलासा

    स्पेशल ब्रांच की टीम ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि अवैध कोयले का कारोबार किसने शुरु किया है. इस काम में कौन-कौन लोग शामिल है. स्पेशल ब्रांच ने मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग डीसी और एसपी को पत्रचार किया है. मामले की जानकारीहजारीबाग और बोकारो रेंज के डीआईजी के अलावा उत्तरी छोटनागापुर आयुक्त को भी दी गई. कोयला तस्करी के इस कारोबार के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्पेशल ब्रांच ने बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में पदस्थापित स्पेशल ब्रांच के डीएसपी को भी लिखा है.

    आपको बता दे इससे पहले भी गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कोयला तस्करी को लेकर आवाज उठाते रहें है. वे समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर इसका उन्होंने विरोध भी किया है. एकबार फिर उन्होंने प्रशासन पर कोयला तस्करी में मिलीभगत का आरोप लगाया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news