गिरिडीह:वृद्ध महिला को हाइवा ने मारी टक्कर,  मौत के बाद ग्रामीणों ने  हाईवा को किया आग के हवाले

    गिरिडीह:वृद्ध महिला को हाइवा ने मारी टक्कर,  मौत के बाद ग्रामीणों ने  हाईवा को किया आग के हवाले

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो गाँव के गादी रोड पर सड़क पार कर रही 60 वर्षीय महिला को हाइवा ने टक्कर मार दिया.जिससे महिला की मौत हो गई. मृतिका ननकी देवी बिहार के बांका जिले ईटहरि गांव निवासी नरेश सिंह की पत्नी थी, और हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो गांव के गादीकला में किसी रिश्तेदार के घर आई हुई थी. इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार हाइवा ने ननकी देवी को टक्कर मारा. जिसे ननकी देवी की मौत हो गई.

    आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा भड़का

      घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा भड़का, और ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया वही चालक फरार होने में सफल रहा.इधर ग्रामीणों द्वारा आग लगाए जाने के बाद हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो गया.

    पुलिस ने शांत कराया मामला

    इस दौरान सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर लोगों को समझाया, और आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी की बुलाया गया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक



    Related News