धनबाद पुलिस को जर्जर गाड़ियों से मिलेगी मुक्ति, थाने पहुंची 40 बोलेरो,पुलिसिंग होगी बेहतर

    धनबाद पुलिस को जर्जर गाड़ियों से मिलेगी मुक्ति, थाने पहुंची 40 बोलेरो,पुलिसिंग होगी बेहतर

    धनबाद(DHANBAD):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नए वाहनों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया गया. इसी कड़ी में धनबाद पुलिस को गश्ती के लिए आवंटित 40 बोलेरो वाहन देर शाम रांची से चलकर धनबाद पहुंची.

    वाहनों को जल्द ही जिले के विभिन्न थाना को सुपुर्द किया जायेगा

    इन सभी वाहनों को जल्द ही जिले के विभिन्न थाना को सुपुर्द किया जायेगा.इसके साथ ही जिले के लिए 45 अपाचे बाइक भी आवंटित की गई है, जो पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगी.विशेष रूप से दूर-दराज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच तेज होगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी.

    कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता

    इन वाहनों का उपयोग थानों की गश्ती टीमों, विशेष अभियान दलों तथा विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड पुलिस को कुल 636 चार पहिया वाहन तथा 849 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News