गढ़वा पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले का किया खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल

    नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है और ये खुलासा लगभग एक महीने की जांच के बाद किया गया है.

    गढ़वा पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले का किया खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल

    गढ़वा जिले में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है और ये खुलासा लगभग एक महीने की जांच के बाद किया गया है. पुलिस लगातार एक महिने से इस मामले की जांच कर रही थी और लगातार आरोपी तक पहुंचने की साझ जूटाने में लगी थी. इसी क्रम में आरोपी का पता लगते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह को आरोपी माना गया है.

    रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि घटना के दिन पीड़िता एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शौच के लिए बाहर गई थी. इसी दौरान आरोपी, जो अपने जीजा के घर में रह रहा था, ने लड़की को पकड़कर अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर दी.

    पुलिस ने कहा कि इस जघन्य अपराध की तह तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. लगभग 600 लोगों से पूछताछ और 200 कॉल रिकॉर्ड्स की जांच के बाद ही आरोपी तक पहुंचा जा सका. घटनास्थल से बरामद चप्पल पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हुई, जिसने आरोपी की पहचान में मदद की. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सफलता गहन जांच और ठोस साक्ष्यों की वजह से मिली. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरे कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.

    यह घटना इलाके में सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गई है. पुलिस और प्रशासन ने कहा है कि ऐसे अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

    रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news