गढ़वा में गजराज का आतंक! खेतों में लगी फसल बर्बाद होने से परेशान हैं किसान,पढ़ें क्या कर रहा है वन विभाग 

    गढ़वा में गजराज का आतंक! खेतों में लगी फसल बर्बाद होने से परेशान हैं किसान,पढ़ें क्या कर रहा है वन विभाग 

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के चिनियाँ प्रखंड के वन क्षेत्र मे जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. वन क्षेत्र के बेता,रानीचेरी,चिरका और राजबांस गाँव मे जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है,और लगभग आधा दर्जन लोगों के घर को ध्वस्त कर दिया है.वही कई एकड़ में लगी फ़सल को भी नष्ट किया है.हाथियों के इस आतंक से ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त है आपको बताये कि वन विभाग ने इस एरिया को रेड एलर्ट घोषित कर रखा है.

    खेतों में लगी फसल बर्बाद होने से परेशान हैं किसान

    गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों क वजह से लोगों का नुकसान हो रहा है. वही शुक्रवार की देर रात विभिन्न गांव में किसानों के धान मकई बादाम सहित सैकड़ो एकड़ में लगे फसल को हथियों ने बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों की संख्या लगभग चार दर्जन है जो विभिन्न समूह में बंटकर विभिन्न गांव में जाकर किसानों के लगे धान एवं मकई के फसलों को खा रहे हैं तथा बर्बाद कर रहे हैं.

    2 साल से हाथियों से परेशान हैं ग्रामीण

     आपको बताये कि पिछले 2 वर्ष से क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं. किसान बहुत मेहनत से खेती करते हैं और हाथी आते हैं और सभी फसलों को बर्बाद कर देते हैं. उधर विभाग जंगली हाथियों को क्षेत्र से भगाने में अभी तक असफल रही है. ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि क्षेत्र से जंगली हाथियों को भगाया जाए अन्यथा अंत में धरना प्रदर्शन होगा वहीं क्षेत्र के निवासी काफी दहशत में है. जंगली क्षेत्र में लोग शाम होते ही कहीं आने जाने से डर रहे हैं. वहीं जंगल किनारे वाले कई किसान तो अपना खेती करना छोड़ दिए हैं.तथा ग्रामीण क्षेत्र के जंगल क्षेत्र वाले ग्रामीण रात को अपने घर छोड़कर बस्ती में आकर सो रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news