देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. इस बार आए राजकीय शिव बारात निकाली जाएगी. इससे पहले भव्य शिव बारात महाशिवरात्रि महोत्सव समिती द्वारा निकाली जाती रही है.
दुल्हन की तरह सजेगी बाबानगरी, चंदन नगर की विद्युत सज्जा होगी आकर्षण का केंद्र
महाशिवरात्रि के दिन बाबानगरी देवघर में शिव बारात निकाली जाती है. पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य बारात निकालने के लिए जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और संबंधित अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में शिवरात्रि महोत्सव समिति के साथ बैठक कर हर बिंदु पर चर्चा की. इसमें बारात निकालने का स्वरूप सहित रुट लाइन और कई विषयों पर विचार विमर्श हुआ.
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि शिव बारात को निकालने के लिए जिला प्रशासन सहित शिवरात्रि महोत्सव समिति तत्पर है. इन्होंने बताया कि हमेशा की तकरह इस बार भी भव्य शिव बारात निकाला जाएगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम चुनाव और मैट्रिक एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है. शिव बारात पर बाबा नगरी चंदन नगर की आकर्षक लाइट से ऐसा सजेगी मानो दुल्हन की तरह हो. उपायुक्त ने बताया कि हर संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दे दिया गया है कि वे अपने स्तर से कमियों को समय से पहले दुरुस्त करें.
सुलगता मुंड, साइबर क्राइम और विश्व विजेता महिला टीम की झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
देवघर में शिवरात्रि महोत्सव और इस अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात का खास आकर्षण होता है।इसे धूमधाम से मनाने के लिए देवघर में जिला प्रशासन और शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा तैयारी तेज़ कर दी गई है।इस बार अदभूत लाईटिंग के अलावा बारात में सुलगता मुंड आकर्षण के तौर पर प्रस्तुत करने का फैसला किया गया है साथ ही झारखंड के ज्वलंत समस्या साइबर क्राइम की झांकी और विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की झांकी मुख्य आकर्षण रहेगा. इसके अलावा हाथी,धोड़ा ऊंट इत्यादी बारात का शोभा बढ़ायेगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


