दोस्त ही निकला क़ातिल, जानिये पुलिस ने कैसे उगलवाया राज़

    दोस्त ही निकला क़ातिल, जानिये पुलिस ने कैसे उगलवाया राज़

    रांची (RANCHI): राजकपूर की बहुत ही मशहूर फिल्म रही है, मेरा नाम जोकर. जिसका एक गीत आज भी सुना जाता है, दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा. रांची के ग्रामीण इलाके से ऐसी ही खबर आई है. जिसमें एक दोस्त ही दूसरे दोस्त का क़ातिल निकला है. चलिये खबर विस्तार में जानते हैं.

    21 सितंबर को रातू के नवासोसो में रहने वाले उज्जवल कुमार ने थाने में शिकायत की थी कि उनका छोटा भाई निर्मल कुमार अपनी पल्सर बाइक से घर से निकल गया कि अब तुम्हारे घर कभी नहीं आएंगे. उससे पहले उसकी मां के साथ किसी बात को लेकर बकझक हो गई थी. उज्जवल ने जब निर्मल को फोन किया तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त राजेंद्र महतो के साथ ठाकुर गांव में ही है. इधर, उसी शाम सुंडिल पूल के नीचे निर्मल कुमार का शव मिल गया. उसके मुंह और शरीर में खून लगा हुआ था.

    पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल छानबीन शुरू कर दी थी. लाश मिलने के बाद गठित टीम ने राजेंद्र महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो राजेंद्र टूट गया. बताया कि गांजा और ब्राउन शुगर पीने के बाद निर्मल के मुंह से झाग आने लगा और उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसने डर से शव को पुल के नीचे फेंक आया था. सारी जानकारी  ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से साझा की। बताया कि राजेंद्र महतो के पास से निर्मल का पल्सर बाइक, एक बिछावन, एक बेडशीट और एक तकिया बरामद किया गया है. पुलिस ने पहली नजर में राजेंद्र को ही आरोपी माना है.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news