दोस्त ने किया दोस्ती का कत्ल!  गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़ें हत्या की वजह  

    दोस्त ने किया दोस्ती का कत्ल!  गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़ें हत्या की वजह   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. ये पूरा मामला शनिवार के दिन का है, जहां बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा निवासी 24 साल के विशाल प्रसाद को देर रात उसके दोस्त अभिषेक लाल ने गोली मार दी. घटना के बाद गंभीर हालत में विशाल को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले में विशाल के पिता महावीर प्रसाद ने हत्या का आरोप विशाल के दोस्त अभिषेक पर लगाया है.

    दोस्त ने किया दोस्ती का कत्ल

    वहीं इस पर विशाल की मां ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अभिषेक की दोस्ती विशाल के साथ हुई थी. शनिवार सुबह अभिषेक घर आया और विशाल पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा. विशाल ने अपने कमर से पिस्टल निकली और धमकी देने लगा. उसने अपने हाथ में कई गोलियां भी रखी थी. देर रात अभिषेक ने घर के फोन पर कई बार कॉल किया. फोन नहीं उठाने पर वो घर आ गया और विशाल को अपने साथ बुलाकर ले गया. जिसके थोड़े देर बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल को गोली मार दी गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news