बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

    बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

    टीएनपी डेस्क : पश्चिम बंगाल के राजनैतिक गलियारे में आज शोक की लहर छा गई है. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली. इस बात की पुष्टि उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने की है. पूर्व मुख्यमंत्री काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था.

    पूरे सम्मान के साथ निकलेगी अंतिम यात्रा

    वहीं, ममता बनर्जी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर लिखा है कि, “पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं. मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती हूं. पिछले कुछ वर्षों से जब से वे बीमार हुए थे और घर तक ही सीमित रहते थे, तो मैंने उनसे कई बार घर पर ही मुलाकात की है. इस दुख की घड़ी में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं सीपीआई(एम) पार्टी के सदस्यों और उनके सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. हमने निर्णय लिया है कि हम उनकी अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान उन्हें पूरा सम्मान और औपचारिक सम्मान देंगे.”

    सुवेंदु अधिकारी ने जताया शोक

    वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व सीएम के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर लिखा है कि, "मुझे यह जानकर बेहद दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वर्गवास हो गया है. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news