जमशेदपुर में बाढ़ बना जानलेवा, स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत

    जमशेदपुर में बाढ़ बना जानलेवा, स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत

    जमशेदपुर (Jamshedpur):जमशेदपुर के कुंवर बस्ती में स्वर्णरेखा नदी के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. बता दे जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड के कुंवर बस्ती नाला के पास पानी में डूबने से 42 वर्ष संजय वर्मा की मौत हो गई. वही स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वर्णरेखा नदी का पानी नाला में आ गया था जिसके कारण सड़क पर भी पानी पूरा भर गया था. 

    पढ़े क्या है पूरा मामला 

    आपको बताए संजय कुमार यशु भवन चाणक्य पुरी कॉलोनी की तरफ से कुंवर बस्ती की तरफ रात में आ रहा था .इस समय वह पानी के बहाव में फस गया और डूब गया. बता दे वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे पानी से निकलने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुबेर बस्ती में रहने वाले संजय वर्मा पहले गार्ड का काम करते थे. वह कहां से आ रहे थे इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news