Breaking:गिरिडीह में पुरानी रंजिश में स्कॉर्पियो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking:गिरिडीह में पुरानी रंजिश में स्कॉर्पियो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गिरिडीह(GIRIDIH):मंगलवार सुबह गिरिडीह के भंडारीडीह इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं.जहां पुरानी रंजिश के कारण अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो चालक की हत्या कर दी.मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो इसी इलाके के रहने वाले थे.

    फोन कर बुलाया फिर हत्या

    बताया जा रहा है कि अपराधियों ने तौफीक को पहले फोन कर एक जगह बुलाया.वहां पहले से पांच लोग हथियार लेकर मौजूद थे.जैसे ही तौफीक वहां पहुंचे, सभी ने उन पर चाकू या धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी.इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है.

    पढ़े क्या है परिजनों का आरोप

    वही मृतक के भाई रोशन अंसारी ने पचम्बा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गयारोशन के अनुसार, देर रात तौफीक को फोन आया था. जब वह घर से निकल रहे थे, तो परिवार ने पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि पास ही जा रहे है और जल्द लौट आएंगे.तौफीक कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा देखकर उनके दोस्त भाग गए.

    घटना के दौरान गोली भी चलाई गई ! 

    वही कुछ लोगों का कहना है कि घटना के दौरान गोली भी चलाई गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक



    Related News