धनबाद के मेमको मोड़ में फिर हुई फायरिंग,कारोबारी को मारी गई गोली,हालत गंभीर

    धनबाद के मेमको मोड़ में फिर हुई फायरिंग,कारोबारी को मारी गई गोली,हालत गंभीर

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में सोमवार की रात फिर फायरिंग हुई .यह फायरिंग बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ में हुई है. जिसे गोली लगी है, वह कारोबारी बताया जाता है. यह घटना मेमको मोड़ के हवेली अपार्टमेंट के बाहर घटी है. गोली जिसे लगी है, उसका नाम संजीव आनंद ठाकुर बताया गया है .बाइक से सवार अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर निकल गए. फायरिंग रंगदारी के लिए की गई है या अपराधियों की मनसा हत्या करने की थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. आनन-फानन में संजीव आनंद ठाकुर को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में ले जाया गया. जहां से उसे दुर्गापुर अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है. गोली संजीव आनंद ठाकुर के कमर में लगी है. कुल कितनी गोलियां लगी है, अभी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना सोमवार की रात 9:30 बजे के आसपास की बताई जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर रेकी करते हुए मेमको मोड़ पहुंचे थे और उसके बाद घटना को अंजाम दिया. अभी हाल ही में धनबाद पुलिस ने 9 अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार कर उपलब्धि हासिल की थी. यह गैंग पुलिस सूत्रों के अनुसार अमन सिंह के लिए काम करता था. इस घटना के बाद यह उम्मीद जगी थी कि धनबाद में फायरिंग और बम बाजी की घटनाएं कम हो जाएंगी लेकिन उनके पकड़ के आने के बाद तोपचांची के दो होटलों में फायरिंग की गई और उसके बाद सोमवार की रात मेमको मोड़ में फायरिंग कर एक आदमी को मारने की कोशिश की गई. जिसे गोली लगी है उनका धनबाद शहर में कहीं कारोबार है. वह लोग तीन भाई हैं .

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news