जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शहर के रिसेप्शन पार्टी में गहने और लिफाफे चोरी करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
पुलिस ने किया शादी में गहने और लिफाफे चोरी करने के गिरोह का भंडाफोड़
मामले पर एएसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. और कहा कि 30 मई के दिन साकची के रामगढ़िया समाज में आयोजित शादी समारोह से नगद रुपए और गहने से भरे बैग चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मंगलसूत्र, सोने के चैन, एक जोड़ा कंगन, एक जोड़ा झुमका, 51 हजार नगद, 5 मोबाइल, लेडीज पर्स, 145 लिफाफा बरामद किया है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का एक गिरोह है. जो शहर में तमाम शादी पार्टी के रिसेप्शन में इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है. फिलहाल पुलिस इसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+

