साहिबगंज में मुसहर समाज के कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार

    Sahibganj news today:साहिबगंज जिले में भूमाफियाओं का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है.अब तक आम लोगों की जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आती रही थीं, लेकिन अब मामला समाज के सबसे वंचित वर्गों तक पहुंच गया है

    साहिबगंज में मुसहर समाज के कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में भूमाफियाओं का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है.अब तक आम लोगों की जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आती रही थीं, लेकिन अब मामला समाज के सबसे वंचित वर्गों तक पहुंच गया है.ताज़ा प्रकरण रा जमहल अनुमंडल के राधानगर थाना क्षेत्र अंत र्गत कटहलबाड़ी पंचायत का है,जहां मुसहर समाज के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगा है.

      प्रशासन से न्याय की गुहार

    जानकारी के अनुसार सुखपड़ा सुल्तानपुर और खासपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है.पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय भूमाफिया—जहांगीर शेख,हयात अली शेख,फैजू शेख,मंसूर शेख, खैरुल शेख,मोइनुद्दीन शेख,तौफिजूल शेख और अजीजुल शेख समेत अन्य लोगों ने साजिश के तहत कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है.

    चहारदीवारी को तोड़कर वहां जबरन रास्ता बनाने की कोशिश

    ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान की घेरा बंदी और चहारदीवारी को तोड़कर वहां जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है,इस कदम से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है,बल्कि समाज के लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है.मुसहर समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

    पीड़ित ने भी अपनी व्यथा प्रशासन के समक्ष रखी

    इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित प्रकाश मुसहर ने भी अपनी व्यथा प्रशासन के समक्ष रखी है.अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में क्या कदम उठाता है.

    रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news