टीपीसी के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दहश्त में कारोबारी

    टीपीसी के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दहश्त में कारोबारी

    रांची (RANCHI) : झारखंड में लगातार माओवादी और उग्रवादियों पर हो रहे कार्रवाई के खिलाफ माओवादी संगठन कमजोर होता दिख रहा है. इसके साथ ही पुलिस निरंतर नक्सल प्रभावित इलाकों में गतिविधी तेज कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन अब उग्रवादी कारोबारियों को निशाने पे ले कर उनसे लेवी की मांग कर रहे हैं. ताजा मामला राजधानी रांची के पंडरा थाना से सामने आया है, जहां टीपीसी उग्रवादियों द्वारा कारोबारी राहुल गुप्ता से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. 

    कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी 

    जानकारी देते हुए कारोबारी राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर की देर शाम उसे एक फोन आया. जिसमें टीपीसी उग्रवादी संगठन से राहुल गंझू बताने वाला शख्स उस से एक करोड़ की मांग करता है. साथ ही उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि फोन करने वाले शख्स उसे धमकी देते हुए यह कहता है कि उसे उसके ऑफिस जाने का रास्ता समेत उसकी गाड़ी जिस इलाके में सप्लाई के लिए जाती है, उसकी पूरी जानकारी है. इतना कह कर वह कॉल रख देता  है. जिसके बाद 16 अक्टूबर को दोबारा राहुल गुप्ता के पास एक कॉल आता है. कॉल से परेशान होकर राहुल गुप्ता उस नंबर को ब्लॉक कर देता है. तब राहुल गंझू द्वारा उसके पिता के पास एक मैसेज भेजता है. जिसमें वह अपने नाम से लिखता है कि पैसे के बारे में कुछ सोचा या नहीं. इसके बाद से डर कर राहुल गुप्ता सीधे थाना पहुंच कर अज्ञात टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ मामला पंडारा थाना में मामला दर्ज कर दिया.

    यह भी पढ़े : 

    2024 के रण में कुदी भाजपा ! आदिवासी और ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी

    जांच में जुटी पुलिस 

    वहीं पुलिस तत्परता दिखाते हुए कॉल का डिटेल निकाल रही है. साथ ही पंडारा पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से फोन करने वाले व्यक्ति की तलाशी में जुट गई है. पंडारा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही कॉल करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.    

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news