सबका नंबर आएगा, क्यों और किसलिए दीपक प्रकाश ने ऐसा कहा, जानिए

    सबका नंबर आएगा, क्यों और किसलिए दीपक प्रकाश ने ऐसा कहा, जानिए

    रांची (RANCHI)राज्यसभा सांसद और अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि समरी लाल के विषय में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है.उन्हें इसकी जानकारी है. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है.कानून सम्मत निर्णय होगा,यह उम्मीद है. उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर कभी सवाल खड़ा नहीं करती रही है.जो ऐसा करते हैं, वे अपनी गलतियों को ढंकने का प्रयास करते हैं. दीपक प्रकाश में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन का भी मामला सामने है.इस मामले के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ विधायक ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले के आरोपी हो सकते हैं.भाजपा समय आने पर सब का खुलासा करेगी. उधर भाजपा के महामंत्री युवा दिवस सांसद आदित्य साहू ने भी कहा है कि समरी लाल के मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए. भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करती है. दूसरे दलों की तरह गलत आरोप लगाना नहीं जानती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news