आजादी के इतने दिनों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है ये गांव, विधायक ने सुनी लोगों की समस्या

    विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रोलाहातु पंचायत के दूरस्थ गांव कसरौली में आयोजित ग्राम सभा में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

    आजादी के इतने दिनों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है ये गांव, विधायक ने सुनी लोगों की समस्या

    सरायकेला(SARAIKELA): खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रोलाहातु पंचायत के दूरस्थ गांव कसरौली में आयोजित ग्राम सभा में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कोर्रा, कसरौली और डांगिल जैसे गांव बुनियादी सुविधाओं से आज भी वंचित है. इस इलाकों नें आज भी मूलभूत सुविधा नहीं है. आज भी यहां पक्की सड़क नहीं है. जिसे आए दिनों में होने वाली कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में सड़क में पानी जम जाता है.

    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मजबूरी में वे स्वयं श्रमदान कर कच्ची सड़क तैयार कर रहे हैं, ताकि किसी तरह मुख्य मार्ग से जुड़ सकें. वर्तमान में आवागमन के लिए लोग पगडंडियों का सहारा लेते हैं, जो खासकर बारिश के मौसम में बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो जाता है.

    विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में पहल करेंगे.

    ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने क्षेत्र में सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र विकास की मांग की.

    रिपोर्ट बीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news