कम बारिश की चुनौती के बीच आधुनिक खेती पर जोर, तोपचांची में खरीफ कार्यशाला

    कम बारिश की चुनौती के बीच आधुनिक खेती पर जोर, तोपचांची में खरीफ कार्यशाला

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई.कार्यक्रम में बीडीओ एजाज हुसैन, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, उप प्रमुख हेमलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, जेएसएलपीएस के बीपीएम सहित कई अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

    कम पानी में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि इस वर्ष कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ा सकते है और आत्मनिर्भर बन सकते है.

    सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

    इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग, सिंचाई प्रबंधन, कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News