तालाब से बुजुर्ग का शव मिलने के इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

    राजनगर थाना क्षेत्र स्थित रुतडीह गांव में एक भावूक करने वाला मामला सामने आया है. जहां तालाब में डूबने से एक 65 साल के बुजुर्ग झुंगलू महतो की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.बताया जा रहा है कि झुंगलू महतो सोमवार सुबह अपने घर से निकले थे

    तालाब  से बुजुर्ग का शव मिलने के इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

    सरायकेला (SARAIKELA): जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित रुतडीह गांव के तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. वह घर से कुछ काम के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे. बुजुर्ग के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंच का जांच में जुटी है.मृतक की पहचान 65 साल के झुंगलू महतो के रूप में हुई है.  

    बताया जा रहा है कि झुंगलू महतो सोमवार सुबह अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की गई, काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई.

    मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा. जिसके बाद लोगो ने पास जाकर देखने पर वह झुंगलू महतो का शव था. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया.

    रिपोर्ट- बिरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news