जमशेदपुर में दो ठिकानों पर ईडी की दबिश, IAS छवि रंजन से जुड़े मामले में चल रही है छापेमारी

    जमशेदपुर में दो ठिकानों पर ईडी की दबिश, IAS छवि रंजन से जुड़े मामले में चल रही है छापेमारी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  रांची के साथ अब जमशेदपुर  में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. बता दें कि बुधवार की सुबह से ही ईडी की टीम जमशेदपुर के बिष्टुपुर व जुगसलाई में छापेमारी कर रही है.  

    मिली जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर  कॉन्ट्रेक्टर्स एरिया स्थित बेगुनिया टावर स्थित रवि सिंह भाटिया के ऑफिस में ईडी की टीम ने रेड की.  ईडी की टीम जमशेदपुर स्थित उनके आवास भी पहुंची और छापेमारी शुरू की. वहीं दूसरी तरफ ईडी की टीम ने जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड निवासी बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी दबिश दी है. दोनों ही ठिकानों बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनाती की गई है. बता दें कि श्याम सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े है. सरायकेला-खरसावां जिले में उनका मॉल भी है. टीम उनके आवास पर भी छापेमारी कर रही है. 

    छवी रंजन से जुड़ा है कनेक्शन !

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन के मामले में छापेमारी कर रही है. ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि रवि सिंह भाटिया भी जमीन खरीद-बिक्री में शामिल हैं. फिलहाल टीम छापेमारी कर तहकीकात कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news