दुमका:शादी का झांसा देकर वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, फिर रचा ली दूसरी लडक़ी से शादी, आरोपी गिरफ्तार  

    दुमका:शादी का झांसा देकर वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, फिर रचा ली दूसरी लडक़ी से शादी, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA):दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती के साथ 8 वर्षों से शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है.अब युवक सोनू कुमार सिंह ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली. सूचना मिलने पर प्रेमिका ने एफआईआर दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

    पिछले 8 वर्षों से शादी का झांसा देकर बार बार यौन शोषण किया

     जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में लिखा है कि सोनू कुमार सिंह पड़ोस के गांव का रहने वाला है. वह पिछले 8 वर्षों से शादी का झांसा देकर बार बार यौन शोषण किया और शादी दूसरी जगह कर ली. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक सोनू कुमार सिंह और पीड़िता दोनों उच्च विद्यालय में साथ-साथ पढ़ते थे. पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ा। सोनू ने कहा कि भविष्य में वह उसी से विवाह रचायेगा.शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक संबंध बनाता रहा. कुछ दिन पहले उसने दूसरी जगह शादी कर ली.

    थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि लड़का काफ़ी चालाक किस्म का है

    इस पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि लड़का काफ़ी चालाक किस्म का है. पहले उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाया फिर दूसरी जगह शादी कर ली. थाना प्रभारी ने कहा के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बाद में कोर्ट में 164 का भी बयान दर्ज कराया जाएगा.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news