DUMKA: अपराध पर हाईलेवल मीटिंग, थाना प्रभारियों को दी गई सख्त हिदायत

    DUMKA: अपराध पर हाईलेवल मीटिंग, थाना प्रभारियों को दी गई सख्त हिदायत

    दुमका (DUMKA): दुमका समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एसपी अम्बर लकड़ा की अध्यक्षता में अपराध की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मो. नूर मुस्तफा अंसारी,  पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बिजय कुमार सहित जिले के सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी शामिल हुए.

    थाना प्रभारियों को दिया गया निर्देश

    बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि डायन प्रतिषेध अधिनियम का प्रचार प्रसार कराया जाए. सड़क सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए वाहन की जांच करें एवं जागरूकता अभियान चलाते रहे. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग ना हो इसके लिए सभी जगहों पर प्रचार प्रसार कर जागरूकता फैलाने का कार्य करें. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखने का भी निर्देश दिया साथ ही पेंडिंग केस के निष्पादन में तेजी लाएं. पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो.

    थाना प्रभारियों को किया गया पुरस्कृत

    पिछले महीने की तुलना में इस माह अपराध में कमी आने के कारण एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news