ECL अधिकारी की पत्नी ने फंदे से झूलकर दे दी जान, जानिए क्या लग रहे हैं आरोप 

    ECL अधिकारी की पत्नी ने फंदे से झूलकर दे दी जान, जानिए क्या लग रहे हैं आरोप

    धनबाद(DHANBAD): निरसा की  चापापुर कोलियरी(ई सी एल ) के  पर्सनल मैनेजर  कृष्णा कुमार की पत्नी ने  गोपालपुरा ईसीएल क्वाटर में शुक्रवार को दुपट्टे  से झूल कर आत्महत्या कर ली.  मृतिका का नाम प्रीति देवी था. 7 वर्ष पूर्व दोनों ने अपनी मर्जी  से प्रेम विवाह किया था. शुक्रवार की दोपहर जब मृतिका के बेटों को स्कूल से लेकर जब ड्राइवर घर आया तो देखा प्रीति देवी दुपट्टे के फंदे से घर में झूल रही है. आसपास के लोगों के सहयोग से दुपट्टे का फंदा काटकर शव को उतारकर  क्षेत्रीय हॉस्पिटल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना  पति को दी गई.   

    परिजनों का आरोप -प्रताड़ित की जाती थी बेटी 

    सूचना मिलने पर मृतिका के परिजन अस्पताल पहुंचे. निरसा पुलिस भी  मौके पर पहुंच कर   शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है. इधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतिका प्रीति देवी के साथ अक्सर किसी न किसी बातों को लेकर उसे  प्रताड़ित किया जाता था. उनका कहना था कि  प्रताड़ना का  शिकार हो गई उनकी बेटी.   परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम  के बाद ही पता चल पायेगा हत्या हैं या आत्महत्या. 

    धनबाद (निरसा ) से विनोद सिंह की रिपोर्ट 



    Related News