विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने खुद ही लगा ली सदन, भानु प्रताप शाही बने स्पीकर  

    विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने खुद ही लगा ली सदन, भानु प्रताप शाही बने स्पीकर  

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. आज सदन के बाहर एक अलग ही दृश्य देखने को मिला. भाजपा के विधायकों ने पहले सदन का बहिष्कार किया और सदन के बाहर खुद ही सदन लगा ली. दरअसल, सदन में आज का दिन भी हंगामेदार रहा. भाजपा ने चार अपने चार विधायकों के निलंबन वापसी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया. मगर, विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग नहीं मानी. इसके बाद भाजपा के सभी विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया.

    भानु प्रताप शाही बने स्पीकर

    सदन के बहिष्कार के बाद भाजपा के विधायक सदन के बाहर आए और विधानसभा के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने अपना खुद का सदन लगा दी. इस सदन में विधानसभा से निलंबित भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही स्पीकर की भूमिका में दिखे. इस सदन में भाजपा के विधायक अपनी मांग रख रहे थे और स्पीकर भानु प्रताप शाही उसे सुन रहे थे. इस सदन के माध्यम से विपक्षी विधायकों ने सरकार का जमकर विरोध किया.     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news