अपनी ही सरकार पर बरसे डॉ रामेश्वर उरांव: सिरमटोली फ्लाईओवर पर उठाया आदिवासी अस्मिता का सवाल

    अपनी ही सरकार पर बरसे डॉ रामेश्वर उरांव: सिरमटोली फ्लाईओवर पर उठाया आदिवासी अस्मिता का सवाल

    रांची(RANCHI):
    झारखंड में राजनीति के कब कौनसे रंग देखने को मिल जाए ये बात कोई नही जनता. ऐसे में यूं तो एक ही पार्टी के नेताओं को हमेशा एक ही बोली बोलते हुए देखा गया है अब झारखंड में इन दिनों हालात कुछ विपरीत है. दरअसल आज जेठ शुक्ल निर्जला एकादशी के दिन राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेतागण एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूजा अर्चना करने पहुचे थे. इसी दौरान पत्रकारों से बात चीत के दौरान जब सिरमटोली फ्लाईओवर के बारे में विधायक डॉ रामेश्वर उरांव से पूछा गया तब उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ बड़ी बात कह दी है. लगता है शायद रामेश्वर उरांव ये भूल गए थे की कल उनकी ही सरकार ने सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है.

    दरअसल सिरमटोली फ्लाईओवर के बनने के बाद सिरमटोली सरना स्थल के समीप रैंप को उतारे जाने को ले कर आदिवासी संगठनों के द्वारा लगातार विरोध किया जाता रहा है, पर विगत 5 जून को झारखंड सरकार के द्वारा राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाई ओवर उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया है. इसे लेकर झारखंड के काफी दिग्गज और पुराने आदिवासी नेता रामेश्वर उरांव का कहना है कि कहीं ना कहीं सिरमटोली रैंप मामले में आदिवासियों की भावनाओं पर आघात हुआ है और यह आदिवासियों के मन पर घर कर गया है. उन्होंने आगे कहा की मैं यहाँ राजनीति नहीं कर रहा हूँ और मैं कोर आदिवासी हूँ इसलिए ये बात कह रहा हूँ. आगे डॉ रामेश्वर उरांव ने ये भी कहा है की किसी भी पार्टी की सरकार को लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए. 

    वहीं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री का कहना है कि इस फ्लाईओवर निर्माण एवं उद्घाटन, झारखंड सरकार का एक सार्थक प्रयास है कि रांची शहर के ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news