झारखंड में दुग्ध क्रांति की नई शुरुआत: होटवार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेधा मिल्क पाउडर प्लांट की रखी आधारशिला

    झारखंड में दुग्ध क्रांति की नई शुरुआत: होटवार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेधा मिल्क पाउडर प्लांट की रखी आधारशिला

    रांची(RANCHI):
    राजधानी रांची के होटवार मे झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मेधा मिल्क पाउडर डेरी प्लांट की आधारशिला पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ रखी गई है. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखि गई है. 

    कार्यक्रम के अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा कि पंचायत स्तर तक दूध संग्रहण कैसे किया जाए इसे लेकर झारखंड सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है. हमारे झारखंड राज्य के ख्याति प्राप्त क्रिकेट प्लेयर एमएस धोनी क्रिकेट के साथ-साथ खेती-बाड़ी करते हैं और उनकी उगाई हुई साग-सब्जियाँ विदेशों तक जाती है. ऐसे में 24 घंटे खेती करने वाले कृषक ऐसा क्यों नहीं कर सकते. उन्होंने आगे कहा की जिला और प्रखंडों में दुग्ध संग्रहण का कार्य हो रहा है. पंचायत स्तर में भी दूध संग्रहण का कार्य कैसे हो, इस पर कार्य योजना बना रहे हैं ताकि किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत ना पड़े. वहीं अभी अंडा, मछली, मांस और दुग्ध उत्पादन में झारखण्ड दूसरे राज्य पर निर्भर रहता था, लेकिन वर्तमान समय में इसमें कमी आई है. ऐसे में अगर इसी तरह हमनें काम किया तो हम अगले कुछ वर्ष में इन सभी क्षेत्रों में झारखण्ड अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा. 

    कितने दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा प्लांट ?
    मेधा मिल्क पाउडर डेरी प्लांट को तैयार करने में करीबन 18 महीनों का वक्त लगेगा. बता दें की झारखंड में वर्तमान समय में मेधा डेयरी के कुल सात प्लांट मौजूद हैं. इसमें रांची का होटवार, साहिबगंज, सारठ, पलामू, कोडरमा, लातेहार और देवघर शामिल हैं. इन प्लांट में दूध और अन्य डेयरी उत्पाद तैयार किये जाते हैं. वर्तमान में मेधा डेयरी हर दिन 2.60 लाख लीटर दूध प्रोसेस कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news