जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक: डीसी, एसएसपी ने क्या दी सख्त चेतावनी, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक: डीसी, एसएसपी ने क्या दी सख्त चेतावनी, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त  आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को  ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गई.  उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने पानी, बिजली, साफ -सफाई इत्यादि से संबंधित, जो भी मुद्दे उठाए हैं, उनका  जिला प्रशासन द्वारा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.  साथ ही कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर  दुष्प्रचार या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने का प्रयास न करें, ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली अफवाह या दुष्प्रचार की जानकारी निकटतम थाना को दे.  अफवाह फैलाने वाले को भी ऐसा करने से रोंके.  उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे.  उन्होंने सभी को ईद-उल-जोहा की शुभकामनाएं दी. 

    कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दे
     
    वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दे.  ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.  उन्होंने कहा कि यह हर्षोल्लास का त्योहार है,सभी मिलजुल कर पाक उद्देश्य से इसको मनाएं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से मुहल्ले के उपद्रवी तत्वों, सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वालों, मोटरसाइकिल का साइलेंसर मोडिफाइ कर तेज ध्वनि से आवाज निकालने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की. बैठक में  भोला राम,  राम गोपाल भुवानिया,  मुन्ना सिद्दीकी,  मदन महतो,  गुरमीत सिंह,  विष्णु त्रिपाठी,  भगत सिंह,  अरिंदम बनर्जी,  विजय शर्मा,  शकील अहमद,  मेराज खान,  गुल्लू चौधरी, मोहम्मद कयूम खान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद अफजल,  महादेव हांसदा,  बैजनाथ यादव,  निसार आलम, शमशेर आलम,  अजय कुमार तिवारी,  डब्लू बाउरी,  डी.एन. प्रसाद यादव,  कुलदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया.

    शांति समिति की बैठक में अधिकारी रहे मौजूद 

     बैठक में उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन, सभी अंचल अधिकारी, सभी विभागों के पदाधिकारी, डीएसपी  शंकर कामती,  धीरेंद्र नारायण बंका,  सुमित कुमार,  नौशाद आलम,  अरविन्द कुमार सिंह, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news