मॉब लिंचिंग के शिकार होने से बचे दो बिजली मिस्त्री, असामाजिक तत्वों ने पोल से खींच कर जमकर की कुटाई, जब पहुंची पुलिस तो.....

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मारगोमुण्डा थाना के पंदनियाँ गांव में बीती रात मॉब लिंचिंग के शिकार होने से दो बिजली मिस्त्री बच गए. बिजली के खंभा से नीचे खींच कर असामाजिक तत्वों ने जान से मारने की नीयत से दोनों मिस्त्री की जमकर पिटाई कर दी. गनीमत रही की ससमय पुलिस को सूचना दी गयी और तुरंत पुलिस कर्मी घटना स्थल पहुंच कर दोनों मिस्त्री को सुरक्षित अपने तरफ कर लिया. बुरी तरह से घायल दोनों मिस्त्री का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

    चोर समझ असामाजिक तत्वों ने बिजली मिस्त्री की पिटाई की

    बताया जा रहा है बीती रात विद्युत विभाग के एसडीओ को पंदनियाँ गांव में बिजली का तार खराब होने से विद्युत आपूर्ति  नहीं होने की सूचना मिली थी.एसडीओ दीपक कुमार के आदेश पर दोनों अनुबंधित मिस्त्री बाबू राम और अलीमुद्दीन अंसारी गांव में पेट्रोलिंग कर खराबी को ढूंढ रहे थे. एक पोल पर विद्युत तार में खराबी मिली तो उसपर चढ़ कर उसे दुरुस्त करना चाहा. इसी बीच गांव के 15 से 20 की संख्या में असामाजिक तत्व वहाँ पहुच गए . मिस्त्री को पोल से उतार कर दोनों की पिटाई शुरू कर दी. मिस्त्री कह रहा था कि वे सब चोर डकैत नहीं है बिजली मिस्त्री है लेकिन असामाजिक तत्व उन्हें पीटते रहे. विद्युत विभाग के एसडीओ ने मारगोमुण्डा थाना में कुछ नामजद और दर्जनो अज्ञात पर मामला दर्ज करा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news