त्योहार को लेकर जिला उपायुक्त ने अधिकारियों और शांति समिति के साथ की बैठक, जानिए क्या कुछ फैसले लिए गए

    त्योहार को लेकर जिला उपायुक्त ने अधिकारियों और शांति समिति के साथ की बैठक, जानिए क्या कुछ फैसले लिए गए

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : शहर में कुछ ही दिन बाद होली और शब-ए-बारात की धूम देखने को मिलेगी. त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाए, इसको लेकर जमशेदपुर के सिद्धगोडा टाउन हॉल में रविवार को उपायुक्त विजया जाधव ने प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के साथ बैठक की गई. 

    अधिकारियों को निर्देश 

    8 मार्च को रंगों का त्योहार होली सहित शब-ए-बरात के अलावे आने वाले समय में हिन्दू नव वर्ष, रामनवमी चैती छठ और रमजान के पर्व मनाया जाएगा. इन सभी पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सिदगोड़ा बिरसामुंडा टाउन हॉल में बैठक की. जिसमें जिले के उपायुक्त ,एसएसपी, एसपी सिटी और डीएसपी के अलावे सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी सभी थाना क्षेत्र के शांति समिति केंद्रीय शांति समिति के अध्यक्ष सचिव प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उपायुक्त विजया जाधव ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व  संपन्न हो इसको लेकर कई अहम फैसला लेते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    cctv से होगी अतिसंवेदनशील इलाकों की निगरानी

    बैठक में मुख्य रूप से बाईकर्स द्वारा रश ड्राइविंग करते हुए राहगीरों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई पर चर्चा की गई. वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फोर्स के अलावे भीड़ भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ cctv से नजर रखी जाएगी. वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि शहर में 3 हज़ार अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी साथ ही हुड़दंगियों को चेताते हुये चेतावनी दी कि वे संयम से पर्व त्योहार मनाए ऐसा कोई भी विरोधत्मक कार्य ना करे जिससे वे जेल या अस्पताल के राह पर जाना पड़े.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news