मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: राशि पहुंचते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जाएगा एसएमएस

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: राशि पहुंचते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जाएगा एसएमएस

    धनबाद(DHANBAD): 28 दिसंबर को रांची के खाजाटोली में आयोजित होने वाला झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम राष्ट्रीय शोक के कारण  स्थगित कर दिया गया है लेकिन पंजीकृत  लाभुकों के खाते  में राशि भेजनी शुरू कर दी गई  है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार से यह काम शुरू कर दिया गया है.  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके सम्मान में भारत सरकार 7 दोनों का राजकीय शोक  मनाने का निर्णय लिया है.  झारखंड सरकार भी 7 दिनों  का राजकीय शोक मनाएगी,  झारखंड राज्य के उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये  जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी प्रकार की राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.  

    रांची के खाजाटोली   में आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित

    इस बीच यह यह भी  सूचना है कि 28 दिसंबर को रांची के खाजाटोली   में आयोजित होने वाला झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है.  इधर,  यह भी  सूचना निकल कर आई है कि इस योजना की बढ़ी  हुई राशि ₹2500 का भुगतान लाभुकों के बैंक खाते में किया जाने लगा है.  पहले 28 दिसंबर को नामकुम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित करने वाले थे.  राज्य सरकार ने 5 225 करोड रुपए झारखंड के 24 जिलों को आवंटित किया है. सूत्रों के अनुसार 5225 करोड रुपए चालू वित्तीय वर्ष के चार माह की अवधि के लिए आवंटित हुई है. यह राशि जिलों में रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में जाएगी. खाते में राशि भेजने की जानकारी लाभुकों को एसएमएस से भी दी जाएगी. 

    विभाग ने पहले ही 1.50 करोड़ एसएमएस खरीद चुका है

    इसके लिए विभाग ने पहले ही 1.50 करोड़ एसएमएस खरीद चुका है. जानकारी के अनुसार लाभुकों की संख्या को देखते हुए सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को आवंटित हुई है. रांची दूसरे स्थान पर है. सबसे कम राशि सिमडेगा जिले को आवंटित हुई है.  धनबाद को 353.76 करोड़ की  राशि का आवंटन हुआ है. सबसे अधिक राशि गिरिडीह को 423. 61 करोड़, रांची को 419.93 करोड़, सिमडेगा  को 83.58 करोड़ का आवंटन हुआ है.  बता दें कि इस योजना में अब तक 55.25 लाख महिला लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.  पहले फंड की वजह से समस्या आई. लेकिन अब अनुपूरक बजट पास होने के बाद कोष की व्यवस्था कर ली गई है. अब तो ज़िलों को राशि भी आवंटित कर दी गई है और लाभुकों के खाते में राशि पहुंचनी  शुरू हो गई है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो   



    Related News