Giridih, Jharkhand
गिरिडीह(GIRIDIH):बीते शनिवार को गिरिडीह पीरतांड के हरलाडीह अंतर्गत नाबालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी खुद संज्ञान लेते हुए इस घटना में हुए कार्रवाई को लेकर समीक्षा करने खुद आज हरलाडीह ओपी पहुंचे. जहां गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने इस घटना में हो रहे पुलिसिया कार्रवाई तथा अनुसंधान कि अब तक की प्रगति की समीक्षा की.
पुलिस घटना से जुड़े जितने भी दोषी है गिरफ्तार करें
गिरिडीह एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि अनुसंधान और तेज किया जाए तथा साक्ष्य का संकलन अधिक से अधिक किया जाए ताकि पीड़िता को हर संभव न्याय मिल सके तथा गिरिडीह एसपी को यह भी निर्देश दिया गया कि पुलिस समन्वय बनाकर इस घटना से जुड़े जितने भी दोषी हैं गिरफ्तार करें.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


