धनबाद पुलिस के साथ अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है. यह मुठभेड़ सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद हुआ है.
धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस के साथ अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है. यह मुठभेड़ सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद हुआ है. एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. जबकि पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है.
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि किसी ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए प्रिंस खान गैंग के दो अपराधी पहुंचे हुए थे. पुलिस को पहले से इसकी सूचना थी. पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधियों ने पुलिस पर फायर कर दी. एक गोली पुलिस सब इंस्पेक्टर के हाथ में लगी है.
उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी. दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा. अपराधियों के पास बम भी थे. इस घटना के बाद एसएसपी समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


