Dhanbad breaking: धनबाद पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का एक घायल!

    Dhanbad breaking: धनबाद पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का एक घायल!

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में रविवार दोपहर बाद अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है.  इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है.  सूत्रों के अनुसार अपराधी किसी से लेवी वसूलने पहुंचे थे. 

    इसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी, पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधियों  ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.  इस फायरिंग में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया है. उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी है.  उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.घायल अपराधी प्रिंस खान गैंग से जुड़ा बतया गया है.  



    Related News