रामनवमी जुलूस विवाद पर तेज़ हुई धनबाद की सियासत, पक्ष–विपक्ष आमने-सामने

    Dhanbad news:रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव की घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है. एक ओर जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे है

    रामनवमी जुलूस विवाद पर तेज़ हुई धनबाद की सियासत, पक्ष–विपक्ष आमने-सामने

    धनबाद(DHANBAD):रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव की घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है. एक ओर जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे है. वही कांग्रेस, राजद और जेएमएम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के परेड कराए जाने को गलत बताया है.उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से कानून प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं और यह मानवाधिकारों के खिलाफ है.

    सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला

     वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है  उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर उपद्रवियों का समर्थन करने का आरोप लगाया.सांसद ने कहा कि रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है.उन्होंने एक पूर्व घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बागान में जानवर का सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शत्रुध्न महतो पर ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया इसके साथ ही रामनवमी पथराव में घायल तीन हिंदू युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि पुलिस निर्दोष लोगों को भी फंसा रही है.

    प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है

     सांसद ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ खड़ी है. हालांकि, उन्होंने आरोपियों की परेड को लेकर कहा कि पुलिस ऐसा इसलिए करती है ताकि अपराधियों में भय कायम हो और समाज में कानून का संदेश जाए.इधर, पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. एक ओर विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है.फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news