DHANBAD: एक्शन मोड में जिला टास्क फोर्स, फिर पकड़ाया अवैध कोयला लोड तीन ट्रक 

    DHANBAD: एक्शन मोड में जिला टास्क फोर्स, फिर पकड़ाया अवैध कोयला लोड तीन ट्रक 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला टास्क फ़ोर्स की टीम , जिस रात भी सड़क पर उतरती है, अवैध खनिज  संपदा से लदी  गाड़ियां पकड़ में आ जाती है.  जिला टास्क फाॅर्स  फिलहाल अवैध खनन ,भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ जीरो  टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है.  उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार की आधी रात से 3 बजे सुबह तक राजगंज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में तीन ट्रको  को पकड़ा गया है.  यह अभियान खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में चलाया गया.  इसके पहले सोमवार की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र से भी एक ट्रक पकड़ा गया था ,उस ट्रक पर 25 टन अवैध कोयला लोड था.  खान निरीक्षक ने बताया कि बीती रात राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता चेक पोस्ट, ओवर ब्रिज के पास औचक जांच के दौरान ट्रक संख्या जेएच 10 बी.एल. 2574, ट्रक संख्या यूपी 67 ए.टी. 1810 तथा ट्रक संख्या जेएच 10 सी.एच. 6821 को रोककर उसकी जांच की गई. 

    तीनों ट्रक पर लगभग 30 - 30 टन कच्चा कोयला लोड था
     
    तीनों ट्रक पर लगभग 30 - 30 टन कच्चा कोयला लोड था. जांच के क्रम में पाया गया कि तीनों ट्रक पर लोड कोयला के संबंध में न तो वैध कागजात, परिवहन चालान (फॉर्म डी) इत्यादि कुछ भी नहीं था.  पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों ट्रकों पर लोड कोयला कतरास क्षेत्र से अवैध खनन कर लाया जा रहा था. तीनों ट्रकों को जब्त कर राजगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया है .  वहीं तीनों ट्रक, इस पर लदा कोयला, ट्रक के मालिक, चालक तथा इसमें संलिप्त अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध  राजगंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. खान निरीक्षक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनिज  संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति  अपनाते हुए खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news