धनबाद: ढुलू महतो ने किया भोपाल-धनबाद ट्रेन का अभिनंदन, कहा दिल्ली बंगलौर के लिए ट्रेन जल्द 

    धनबाद: ढुलू महतो ने किया भोपाल-धनबाद ट्रेन का अभिनंदन, कहा दिल्ली बंगलौर के लिए ट्रेन जल्द 

    धनबाद(DHANBAD):भोपाल-धनबाद उद्घाटन स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 54 मिनट की देरी से रात 11.14 बजे धनबाद स्टेशन पहुंची. धनबाद स्टेशन पर सांसद ढुलू महतो और भाजपा समर्थकों ने ट्रेन का अभिनंदन किया. देर रात ट्रेन को धनबाद से उद्घाटन स्पेशल के रूप में ही वापस भोपाल के लिए रवाना किया गया. ट्रेन 27 फरवरी से भोपाल से और एक मार्च से धनबाद से सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से चलेगी.

    ढुलू महतो ने किया भोपाल-धनबाद ट्रेन का अभिनंदन

    स्वागत समारोह में डीआरएम अखिलेश मिश्र, सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थशारथी, सुनील चौधरी, बॉबी पांडेय, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे.सांसद ढुल्लु महतो ने मिडिया को बताया कि धनबाद से दिल्ली तथा धनबाद से बंगलौर के लिए भी ट्रेन चले इस दिशा में भी वे प्रयास कर रहे है वहीं उन्होंने एयरपोर्ट मामले में एक बार पुनः कहा कि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराती है तो अगले छह माह में वे धनबाद में एयरपोर्ट का निर्माण करा देंगे.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news