धनबाद (DHANBAD): धनबाद भाजपा के ग्रामीण और महानगर जिला कमेटी के गठन को लेकर अंदरखाने हंगामा मचा हुआ है तो बगल के जिले में बोकारो भी कम नहीं है. बोकारो में भी जिला कमेटी के बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिख रहा है. दरअसल, बोकारो में जिला समिति की नई कमेटी को कोई जेबीएम-पार्ट 2 कह रहा है तो कोई बता रहा है कि यह बहुत ही कमजोर टीम है. किसी ने जिला कमेटी को किसी के पॉकेट की टीम भी बताया है. बोकारो के नाराज लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि जिसने पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़कर उसे पराजित करा दिया, उसे भी पदाधिकारी बना दिया गया है.
धनबाद में छायाबाद में भड़ास निकले जा रहे लेकिन बोकारो में
धनबाद महानगर और ग्रामीण जिला कमेटी को लेकर भी सोशल मीडिया पर भड़ास निकाले जा रहे हैं, लेकिन सब कुछ छायावाद में हो रहा है. लेकिन बोकारो में नाराज नेता और कार्यकर्ता मुखर अधिक है. धनबाद में तो निगम चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन को लेकर, जो विवाद शुरू हुआ, वह विवाद अभी तक जारी है. धनबाद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार चौथे नंबर पर चले गए, तो बागी बनकर चुनाव में उतरे पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने बाजी मार ली. उसके बाद से ही भाजपा के निर्णय पर सवाल उठ रहे है. उसके बाद बची-खुची जो खुनस थी, वह महानगर और ग्रामीण जिला कमेटी के चयन से सामने आ गई. सबसे बड़ी बात है कि कोई इसकी जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है.
धनबाद महानगर जिला समिति को लेकर पहले से विवाद
नाराज कार्यकर्ता नाम नहीं छापने की शर्त पर बता रहे हैं कि जिला कमेटी को देखने से ऐसा नहीं लगता है कि भाजपा में धार देने के लिए कमेटी का गठन किया गया है. यह अलग बात है कि महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के पहले से ही विवाद छिड़ा हुआ है. कम से कम सात भाजपा के सक्रिय नेताओं की सक्रिय सदस्यता को होल्ड पर रख दिया गया. उसके बाद श्रवण राय को महानगर जिला अध्यक्ष बना दिया गया. कहा तो यह भी जा रहा है कि इस जिला समिति में पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक शत्रुघ्न महतो के समर्थकों को भी नजरअंदाज किया गया है. अब धनबाद में शह-मात का खेल शुरू हो गया है. नए-नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं. धनबाद में भाजपा के फिलहाल तीन विधायक है. धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह और बाघमारा से शत्रुघ्न महतो.
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


