धनबाद: वासेपुर उप डाकपाल में पकड़ाया बड़ा घोटाला,15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी की क्यों दर्ज  हुई एफआईआर,पढ़िए

    धनबाद: वासेपुर उप डाकपाल में पकड़ाया बड़ा घोटाला,15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी की क्यों दर्ज  हुई एफआईआर,पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के चर्चित उप डाकपाल सुमित कुमार सौरभ एक बार फिर चर्चा में है. उनके खिलाफ 15 करोड रुपए से अधिक की अवैध निकासी की प्राथमिकी बैंक मोड़ थाने में दर्ज कराई गई है .यह राशि नया बाजार, वासेपुर स्थित उप डाकघर से कथित रूप से अवैध ढंग से निकाली गई है. कुल रकम 15 करोड़ 66 लाख 68 हजार 957 रुपए बताई गई है.

    इस अवैध निकासी के मामले में सोमवार को बैंक मोड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. केंद्रीय अनुमंडल, धनबाद के डाक निरीक्षक संतोष कुमार की शिकायत पर उप डाकपाल सुमित कुमार सौरभ को एफआईआर में आरोपी बनाया गया है .बताया जाता है कि यह राशि 2 महीने के भीतर निकाली गई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सुमित कुमार के कार्यकाल के दौरान हुए सभी ट्रांजैक्शन का विवरण निकालने का काम शुरू करेगी. डाक निरीक्षक ने अपनी शिकायत में कहा है कि नया बाजार ,वासेपुर उप डाकघर में सुमित कुमार सौरभ की पदस्थापना 22 दिसंबर 2021 को हुई थी. वह वहां 5 फरवरी 22 तक रहे. कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की अवैध निकासी की गई .आरोप है कि सुमित कुमार ने डाकपाल रहते हुए 117 नए फर्जी खाते खोले और सभी का एटीएम कार्ड जारी करा लिया. वह डाकघर में जमा होने वाली राशि इन खातों में ट्रांसफर कराने लगे. सुमित कुमार ने एटीएम कार्ड के जरिए 2 महीने में 15 करोड रुपए से भी अधिक की अवैध निकासी की है. इसकी जानकारी जब विभाग को मिली, तो विभागीय जांच शुरू हुई. जांच में पता चला कि सुमित कुमार ने घोटाला किया है और राशि निकाल ली है. इससे पहले धनबाद सीबीआई 16 अप्रैल 2024 को सुमित कुमार सौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक पोस्ट ऑफिस में हुए लगभग 9 करोड रुपए से अधिक की सरकारी फंड में हेरा फेरी से जुड़ा था. सीबीआई फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है .जो भी हो लेकिन लोग बताते हैं कि लगातार इस तरह के घोटाले मिलने से डाक विभाग की किरकिरी हो रही है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news