Weather Alert: झारखंड में आज से दिखेगा मानसून का असर,रांची समेत इन जिलों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश,वज्रपात का अलर्ट

    Weather Alert: झारखंड में आज से दिखेगा मानसून का असर,रांची समेत इन जिलों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश,वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून का असर दिखने लगा है, पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे वही गरज के साथ फुल्की बारिश भी हुई जिससे प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल गई.वही धूप नहीं निकलने की वजह से झारखंड का पारा भी गिर चुका है.मौसम विभाग की माने तो आज यानि मंगलवार से पूरे झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    झारखंड में आज से दिखेगा 

    मौसम विभाग की मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 जून को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.वही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को खास तौर पर आंधी तूफ़ान के समय घर से बहार ना निकलने की सलाह दी गई है.आपको बता दें कि आज सुबह से ही राजधानी रांची में बादल छाए हुए हैं वही हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है.

    अगले 3 दिनों में दिखेगा भारी बारिश का असर

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. वही गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी. जिससे झारखंड में मौसम भारी तबाही मचा सकता है.लोगों को सावधान रहना है. पिछले 24 घंटे में संथाल परगना में खास तौर पर मौसम का असर देखा गया जहां टंडवा में वज्रपात से पोकला कसिवाडीह पंचायत में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.

    पिछ्ले 24 घंटे में गिरा 3 डिग्री झारखंड का पारा

    वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली जहां अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिर चुका है जिससे प्रचंड गर्मी से लोग राहत की सांस ले रहे है. वही आज यानि मंगलवार को झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    कोल्हान वासियों को भी गर्मी से मिली राहत

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में पिछले 2 दिनों से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. जहां आसमान में बादल रहने की वजह से धूप के प्रकोप से लोग बच गए. वही देर रात से ही सरायकेला में बारिश हो रही है जिससे अब मौसम सुहाना हो चुका है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news