अडानी  पावर प्लांट की बिजली से रौशन होगा धनबाद -दुमका, क्या होंगे फायदे, क्या है डेड लाइन

    अडानी  पावर प्लांट की बिजली से रौशन होगा धनबाद -दुमका, क्या होंगे फायदे, क्या है डेड लाइन

    धनबाद(DHANBAD) अडानी  पावर प्लांट की बिजली शनिवार को कोयलांचल -दुमका के लिए चार्ज हो जाएगी।  अडानी  पावर प्लांट, कलियासोल से गोविंदपुर का कांड्रा  और दुमका का मदनपुर ग्रिड  जुड़ गया है.  शनिवार को ग्रिड  चार्ज हो जाएंगे।  इससे  धनबाद और दुमका सहित अन्य इलाकों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।  दरअसल, धनबाद को अभी तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट से बिजली मिल रही है.  वहीं  दुमका के मदनपुर को रूपनारायणपुर के सेंट्रल पुल से बिजली मिल रही है.  

    केवल एक ही ग्रिड पर निर्भरता हो जाएगी खत्म 

    ऐसे में अडानी  का कनेक्शन जुड़ने से किसी एक ग्रेड में खराबी आने पर दूसरे ग्रेड से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी।  साथ ही  पीक आवर में संकट उत्पन्न होने पर आसानी से बिजली उपलब्ध हो पाएगी।  बिजली विभाग का कहना है कि संचरण लाइन का काम पूरा हो गया है.  220 हाई टेंशन का  करंट इन लाइनों से दौड़ेगी।  लाइन चालू होने पर लोग संचरण लाइन से दूर रहें।  विभागीय अधिकारियों का कहना है की मांग के अनुसार अब बिजली मिलेगी।  गर्मी में पीक आवर में धनबाद में 240 से 250 मेगावाट तक बिजली की डिमांड बढ़ जाती है. 

    गर्मी में भी उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत 
     
    लेकिन 210 से 220 मेगावाट तक ही बिजली मिलती है.  इसके अलावा डीवीसी की ओर से भी गर्मी बढ़ने के साथ ही लोडशेडिंग  शुरू कर दी जाती है.  जिससे  बिजली संकट गहरा जाता है.  7 से 8 घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है.   बता दें कि वैसे तो हर मौसम में बिजली कटती  है, लेकिन कोयलांचल  में गर्मी के समय बिजली संकट बढ़ जाता है.  वैसे भी कोयलांचल  में हर तीसरे घर में अभी भी इनवर्टर काम करता है.  लोगों को सरकारी बिजली पर भरोसा नहीं रहता या सरकारी बिजली भरोसा करने लायक नहीं रहती।  लेकिन अब डबल कनेक्शन से लोगों को राहत मिलेगी, इसकी उम्मीद की जा रही है. 
    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News